Connect with us

बलिया

10 अगस्त को नगरा में होगी राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की महत्वपूर्ण बैठक, पत्रकारों का होगा सम्मान

Published

on

नगरा (बलिया)। बलिया जनपद के नगरा स्थित टीबी हॉस्पिटल रोड के पास पांडेय लॉज में 10 अगस्त, रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम सिंह की उपस्थिति रहेगी।

बलिया जिले से संगठन के जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह भी इस बैठक में शामिल होंगे।यह आयोजन जिला उपाध्यक्ष शुभ नारायण पांडे की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है, जबकि कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था और संचालन की जिम्मेदारी दुर्गा शंकर सिंह निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में संघ से जुड़े सभी पत्रकार और पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके साथ ही संगठन में नए शामिल होने वाले पत्रकारों का भी स्वागत किया जाएगा।

बैठक के दौरान लगभग डेढ़ दर्जन नए पत्रकारों को शपथ दिलाई जाएगी, वहीं जिले की लगभग एक दर्जन महिला पत्रकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी साथी एकजुट होकर तैयारियों में जुटे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page