Connect with us

गाजीपुर

गंगा का जलस्तर घटने से राहत

Published

on

Loading...
Loading...

गहमर-रेवतीपुर बाइपास पर फिर शुरू हुआ आवागमन

गहमर (गाजीपुर)। गंगा नदी का जलस्तर लगातार घटने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। कामाख्या धाम रेवतीपुर-नगदीलपुर गहमर बाइपास मार्ग पर कई दिनों से रुका हुआ पानी अब पूरी तरह उतर गया है। इससे इस मार्ग पर आवागमन सामान्य हो गया है और लोग सुगमता से आवागमन कर पा रहे हैं।

Loading...

हालांकि, हसनपुरा, बीरऊपुर और नसीरपुर जैसे गांवों की मुख्य सड़कों पर अभी भी बाढ़ का पानी जमा है। जलस्तर में तेजी से गिरावट के चलते इन सड़कों से भी पानी धीरे-धीरे उतर रहा है। गंगा का जलस्तर घटने का क्रम जारी है जिससे बाढ़ से प्रभावित गांवों में भी जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

तहसीलदार सेवराई सुनील कुमार ने बताया कि गंगा का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी डूबी हुई ग्रामीण सड़कें भी पानी से मुक्त हो जाएंगी, जिससे लोगों का जीवन फिर से सामान्य हो सकेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page