Connect with us

चन्दौली

ड्यूटी से लौट रहे लेखपाल पर जानलेवा हमला

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। दुलहीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में देर रात बाढ़ ड्यूटी से लौट रहे लेखपाल सुजीत कुमार पर अराजक तत्वों ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक लेखपाल सुजीत कुमार गंगा तटवर्ती बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर लौट रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया और गंदी-गंदी गालियां देते हुए बाहर निकालकर मारने का प्रयास किया।

Loading...

लेखपाल ने तत्काल दुलहीपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कांस्टेबल परवेज अहमद के पहुंचने तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य लेखपाल भी पहुंच गए और पीड़ित के समर्थन में खड़े हो गए। सुजीत कुमार ने कोतवाली में एक नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। इस घटना से लेखपालों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page