Connect with us

गाजीपुर

देवकली ब्लॉक ने प्रदेश में मारी बाजी, विकास कार्यों को मिलेगा बल

Published

on

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों को गति देने वाले ब्लॉकों को प्रोत्साहन के तौर पर पुरस्कृत किया है। देवकली विकासखंड को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। उसे विकास कार्यों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहन राशि से नवाजा गया है। ब्लॉक के अंदर विकास से संबंधित सभी योजनाओं में गुणवत्ता के आधार पर कार्य करने के लिए यह राशि निर्गत की गई है।

वित्त वर्ष 2024 और 2025 (मार्च से मार्च तक) एक वर्ष के कार्यों का भौतिक सत्यापन भी देवकली ब्लॉक पर लखनऊ से आई टीम ने किया था। उसी को आधार बनाकर देवकली विकासखंड को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है।

इस खबर को जयदेश दैनिक समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रिपोर्ट तैयार करने में जिलाधिकारी गाजीपुर से लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी देवकली, एडीओ पंचायत विकासखंड देवकली की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इसमें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवकली सच्चे लाल यादव की भी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

विकासखंड के अंदर हुए चौतरफा विकास को कोई खारिज नहीं कर सकता है। इस राशि के मिलने के बाद ब्लॉक के अंदर विकास के कार्यों को और गति मिलेगी। लेकिन वर्तमान समय में अधिकारियों की हीलाहवाली से ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए आम लोगों को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खंड विकास अधिकारी जमालुद्दीन अली अभी भी अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। जयदेश संवाददाता पीयूष सिंह मयंक ने खंड विकास अधिकारी से मिलने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई है।

Advertisement

अब देखना यही होगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोत्साहन राशि देने के बाद विकासखंड में अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत हो पाती है या नहीं?

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa