Connect with us

गाजीपुर

मां के नाम पर हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Published

on

गाजीपुर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर एक पेड़ मां के नाम-2 अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत सावित्री बालिका इंटर कॉलेज बरहपुर नंदगंज के प्रांगण में विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनी सिंह और विद्यालय की अध्यापिकाओं व छात्राओं द्वारा मां के नाम पर विभिन्न प्रकार के 100 वृक्षों का रोपण किया गया।

इसी क्रम में शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज के प्रांगण में नोडल अधिकारी प्रवक्ता गौरव प्रताप सिंह की देखरेख में विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुनील यादव एवं ग्राम सभा बरहपुर के सम्मानित ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह (सब्लू) ने अनेक फलदार पौधों का रोपण किया। इस विद्यालय में भी विभिन्न प्रकार के 150 पौधों का पौधरोपण प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।

इसी प्रकार श्री ठाकुरजी राम लक्ष्मण जानकी इंटर कॉलेज बरहपुर में भी प्रधानाचार्या सुमन सिंह, शिक्षक तथा छात्रों द्वारा 100 पौधों का रोपण किया गया। यह जानकारी नोडल अधिकारी प्रवक्ता गौरव प्रताप सिंह ने दी है। उन्होंने पौधरोपण के साथ सबको इसकी सुरक्षा की गारंटी भी सुनिश्चित की। क्योंकि पर्यावरण को संतुलित करने के लिये पौधरोपण करना तो आसान है, लेकिन पेड़ पौधों की सुरक्षा और देखभाल करना और भी आवश्यक होता है।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page