Connect with us

सोनभद्र

एक किलो सौ ग्राम गांजा के साथ पेशेवर तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बीजपुर (सोनभद्र) (जयदेश)। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार रात एक पेशेवर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम पंचायत डोडहर टोला बेलहवा निवासी पिंटू बैगा (उम्र 25 वर्ष) को बेलहवा मोड़ से दबोच लिया, जब वह गांजा बेचने की फिराक में था।

थाने लाकर की गई तलाशी में उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Loading...

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में वर्ष 2022 में चोरी व माल बरामदगी (धारा 379/411) तथा वर्ष 2024 में आर्म्स एक्ट (3/25) के मामलों में जेल जा चुका है।गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ अखिलेश मिश्रा, उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह, आरक्षी पंकज कुमार सरोज और मंगल प्रजापति शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page