Connect with us

वाराणसी

लक्ष्मण सिंह यादव बने राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के कैंप कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से हिंदूवादी विचारधारा के प्रति समर्पित लक्ष्मण सिंह यादव को संगठन का राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मनोनीत किया गया। अपने मनोनयन के पश्चात श्री यादव ने कहा कि संगठन के विस्तार और विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए वे पूरे देश एवं विभिन्न राज्यों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और राष्ट्रवादी चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Loading...

इस विशेष अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव मनीष कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हिमांशु सिंह राजपूत, आनंद शर्मा, श्री निवास चौबे, राज सोनकर, राकेश सोनकर समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति एवं जनसंपर्क अभियान पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page