Connect with us

अपराध

मेडिकल कॉलेज में किशोरी से वार्ड में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक विभाग में भर्ती एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह वारदात उस वक्त हुई जब किशोरी अपने घुटनों की समस्या के ऑपरेशन के बाद वार्ड में भर्ती थी। इस घटना ने मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस को सूचना देने के बजाय मामले को छिपाने और दबाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और किशोरी का मेडिकल कराया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित को उत्तराखंड के काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

इंचौली थाना इलाके की रहने वाली पीड़िता का घुटनों में समस्या के चलते मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन हुआ था और वह ऑर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती थी। इसी वार्ड में हरिद्वार में टेम्पो पलटने से घायल हुए मोहित का भी इलाज चल रहा था, जिसकी देखभाल उसका भाई रोहित कर रहा था। आरोप है कि रोहित ने किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

बच्ची के साथ हुई इस घिनौनी वारदात से पूरे मेडिकल कॉलेज में सनसनी फैल गई। शुरुआती तौर पर इसे छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। एसपी सिटी ने एक टीम उत्तराखंड के लिए रवाना की और आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

Advertisement

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना मेडिकल क्षेत्र में पड़ने वाले मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो वार्ड में एक 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी रोहित, जो काशीपुर, उत्तराखंड का रहने वाला है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page