Connect with us

वाराणसी

देव अकैडमी रोहनिया में हुआ विशेष योग प्रशिक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

हड्डी तोड़ योग बना आकर्षण का केंद्र

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर रोहनिया स्थित देव अकैडमी, पंडितपुर में विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करीब 50 से अधिक लोगों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग की गहराई से जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े प्रशिक्षकों ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को स्वास्थ्यवर्धक योगासनों का अभ्यास कराया और योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया। खास तौर पर “हड्डी तोड़ योग” नामक विशेष तकनीक ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जिसकी मदद से शरीर को मजबूत, लचीला और सक्रिय बनाया जा सकता है।

भाजपा के महामंत्री डॉ. पी. के. तिवारी ने इस अवसर पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। डॉ. तिवारी ने नागरिकों से दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षकों और आयोजकों को सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक और लाभकारी बताया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page