Connect with us

वाराणसी

“योग भारत की जीवनशैली जिसे दुनिया ने अपनाया” : डॉ. अवधेश सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा विधायक की अगुवाई में बाबतपुर एयरपोर्ट पर सैकड़ो ने किया योगाभ्यास

वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम के अंतर्गत भव्य योगाभ्यास का आयोजन किया गया। यह आयोजन पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सुरक्षाकर्मियों और आम नागरिकों की उपस्थिति रही।

विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की जीवनशैली है, जिसे दुनिया ने अपनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में संयुक्त राष्ट्र में पहल करने के बाद से 21 जून को हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” यह दर्शाती है कि व्यक्ति का स्वास्थ्य और प्रकृति का संतुलन एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता, सीआईएसएफ कमांडेंट सूचिता सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष पवन सिंह, महामंत्री डॉ. जे पी दुबे, मंत्री फौजदार शर्मा, योग प्रशिक्षक रंजन कुमार, खण्ड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

सीआईएसएफ जवानों, भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया। प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर न केवल स्वास्थ्य के प्रति अपनी जागरूकता जताई, बल्कि योग को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी दोहराया।

पूरा परिसर योगमय वातावरण में डूबा रहा। आयोजन का उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य लाभ था, बल्कि योग को जीवनशैली में शामिल कर समाज को मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से सशक्त बनाना भी रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page