Connect with us

वायरल

करंट की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खैरीघाट थाना क्षेत्र के मुस्लिमपुर कला गांव में करंट की चपेट में आने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब 10 वर्षीय इस्लाम अली ने तेज गर्मी से राहत पाने के लिए घर में रखे फर्राटा पंखे का स्विच ऑन किया।

स्विच ऑन करते ही पंखे की बॉडी में करंट दौड़ गया और मासूम बच्चा उसकी चपेट में आ गया। काफी देर तक जब इस्लाम कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी मां आलम आरा उसे देखने गयी। बेटे को पंखे से चिपका देख मां ने बचाने की कोशिश की, लेकिन खुद भी करंट की चपेट में आ गई। कुछ ही पलों में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय मृतका के पति जिब्राइल पंजाब के पठानकोट में ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे। मृतक के भाई साबिर अली ने बताया कि अगर जीजा घर पर होते, तो शायद ये हादसा टल सकता था। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर खैरीघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सूरज राणा ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page