Connect with us

गाजीपुर

नीट परीक्षा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र ने लहराया परचम

Published

on

गाजीपुर। सादात ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मदेव यादव, जो राजनीतिक जीवन के साथ-साथ सामाजिक जीवन में भी सक्रिय रहे हैं, उनके द्वारा समाज को निरंतर सहयोग मिलता रहा है। इतना ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी भी राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। बावजूद इसके उन्होंने अपने पुत्रों को शिक्षा से वंचित नहीं किया, बल्कि शिक्षा के महत्व को समझते हुए उन्हें मेडिकल की दिशा में प्रेरित किया।

इसी कड़ी में उनके छोटे पुत्र आदित्य देव ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदित्य ने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 12357 तथा ओबीसी श्रेणी में 5292वीं रैंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है।

इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आदित्य की इस सफलता से न केवल उनके परिवार को गर्व की अनुभूति हुई है, बल्कि पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

गौरतलब है कि आदित्य के पिता धर्मदेव यादव और माता रीता यादव दोनों ही पूर्व में ब्लॉक प्रमुख के पद पर रह चुके हैं। परिवार में शिक्षा के प्रति विशेष रुचि रही है। आदित्य के बड़े भाई उत्कर्ष देव भी पहले ही नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बन चुके हैं।

Advertisement

आदित्य की इस शानदार उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।


Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa