Connect with us

चन्दौली

विधायक रमेश जायसवाल ने खजूर गांव में किया स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास

Published

on

पीडीडीयू नगर। नियमताबाद ब्लॉक के खजूर गांव में उप-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक रमेश जायसवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम जनता की सुख-सुविधाओं के लिए विकास की धारा न कभी रोके हैं, न ही रुकने देंगे।

खजूर गांव का जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहले था, वह कुछ कारणों से बंद हो गया था, जिसके बाद गांववाले काफी चिंतित हो गए थे। बाद में ग्राम प्रधान पति बबलू पुष्कर के द्वारा उसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नाम पर हाल-फिलहाल में एक भाड़े के मकान में उसे चलाया जा रहा है।

ग्रामवासियों ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों और प्रधान पति बबलू पुष्कर के काफी प्रयासों से आज इस गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कुछ लोग मिलकर खूटहा गांव में ले जाना चाहते थे। जब इस बात की जानकारी प्रधान पति बबलू पुष्कर और विधायक रमेश जायसवाल को हुई, तो उन्होंने तुरंत इस विषय में जिला सीएमओ से बात की और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को खजूर गांव में ही बनाए रखने का आग्रह किया। तब जाकर आज इसका शिलान्यास संभव हो पाया।

शिलान्यास के मौके पर विधायक रमेश जायसवाल ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई. के. राय, नियमताबाद ब्लॉक अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर रविकांत सिंह, क्षेत्रीय एएनएम गुड्डी देवी, वंदना मणि, क्षेत्रीय आशा सरोज गुप्ता, प्रेमलता, सुनीता देवी, सरिता देवी, पूर्व प्रधान खजूर गांव विजय चौहान, भाजपा के मंडल महामंत्री संतोष गुप्ता, लॉर्ड बुद्धा विद्यालय के प्रिंसिपल कैलाश मौर्य, संदीप चौहान, सुदामा चौहान, परशुराम चौहान, दिनेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया, शिक्षित कांत केसरी, भीम मोदी सहित तमाम गांव के लोग एवं कई अन्य क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page