Connect with us

Uncategorized

बबुरी में शिव मंदिर से मूर्ति के आभूषण चोरी, भक्तों में रोष

Published

on

Loading...
Loading...

बबुरी (चंदौली)। जिले के बबुरी कस्बे में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। पोखरा स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर से अज्ञात चोर मां पार्वती की प्रतिमा का चांदी का मुखौटा, मुकुट और सोने की नथिया चुराकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया और मंदिर परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह श्रद्धालुओं ने नियमित रूप से पूजा-अर्चना की थी। दोपहर में विश्राम आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। लेकिन शाम को जब फिर से पूजा के लिए कपाट खोले गए, तो मां पार्वती की प्रतिमा से चांदी और सोने के आभूषण गायब थे। इसे देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु स्तब्ध रह गए।

Loading...

सूचना मिलते ही बबुरी थाने के थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन खबर लिखे जाने तक चोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

लगातार हो रही चोरियां, पुलिस पर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी बड़ी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर दिनदहाड़े चोरी होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page