Connect with us

वाराणसी

टीकाकरण अभियान में मंगलवार को 32,541 लाभार्थियों को लगा टीका

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। जनपद में सोमवार से हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्कर तथा 60 वर्ष से ऊपर के गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को प्रीकाशनरी डोज़ (एहतियाती टीका) लगाने की शुरुआत की जा चुकी है। इस क्रम में दूसरे दिन मंगलवार को 1314 लोगों ने एहतियाती टीका लगवाया। इसके साथ ही 14,392 किशोर-किशोरियों को कोविड का टीका लगाया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने ताया कि मंगलवार को विभिन्न केन्द्रों, चैरिटेबल अस्पतालों सहित 549 सत्रों व करीब 200 से अधिक स्कूलों में कुल 32,541 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया, जिसमें 25,650 लाभार्थियों को प्रथम डोज तथा 5,577 लाभार्थियों को दूसरी डोज एवं 1314 लोगों को प्रीकाशनरी डोज़ का टीका लगाया गया। इस क्रम में 15 से 18 वर्ष के बीच के 14,392 लाभार्थियों को, 18 से 45 वर्ष तक के बीच के 14,648 लाभार्थियों को, 45 से 60 वर्ष के बीच के 1,520 लाभार्थियों एवं 60 वर्ष से ऊपर के 665 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया।
सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 47,77,458 कोरोना डोज़ लगाई जा चुकी हैं। इसमें से 28,91,805 पहली डोज़ व 17,90,124 दूसरी डोज़ एवं 2290 प्रीकॉशनरी डोज़ लगाई जा चुकी हैं।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page