Connect with us

चन्दौली

चंदौली के जिलाधिकारी बने चंद्रमोहन गर्ग, 16 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Published

on


निखिल टीकाराम का अयोध्या तबादला

चंदौली। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी लाने और जिलों के विकास कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव की सूची में चंदौली को नया जिलाधिकारी भी मिल गया है।

नए जिलाधिकारी के रूप में चंद्रमोहन गर्ग ने चंदौली का पदभार संभाला है। वे निखिल टीकाराम फुंडे का स्थान लेंगे, जिन्हें अब प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है।

चंद्रमोहन गर्ग इससे पहले भी विभिन्न जिलों में प्रशासनिक अनुभव प्राप्त कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में चंदौली में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement

इस प्रशासनिक फेरबदल से प्रदेश की शासन प्रणाली में नई ऊर्जा और दिशा आने की संभावना जताई जा रही है। शासन ने सभी ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa