Connect with us

Uncategorized

रेलवे ट्रैक पर महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के बनौली खुर्द गांव के समीप मुगलसराय-गया रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतका की पहचान जगदीश सराय गांव की निवासी पिंकी केशरी के रूप में की। घटनास्थल पर प्लास्टिक का डिब्बा और माचिस मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिंकी केशरी की हत्या कर, मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Loading...

बताते चलें कि, पिंकी केशरी के पति प्रेमचंद्र केशरी की मृत्यु करीब 15 साल पहले हो चुकी थी। घटना को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page