Connect with us

गांव की चिट्ठी

वाराणसी : प्रियंका गांधी ने “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” के नारे को किया बुलंद -नेटा डिसूजा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी : मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेटा डिसूजा ने कहा कि हमें प्रियंका गांधी के विजन को हर घर, हर महिला तक पहुंचाने का संकल्प लेना है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा गुरुवार को बनारस पहुंचीं। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी ने पूरी टीम के साथ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। जिला कार्यालय में राज्यस्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने आगामी चुनावी विधानसभा की रणनीति पर चर्चा की। इसके साथ ही छह जनवरी को होने वाली मैराथन की तैयारियों का भी जायजा लिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज तमाम पार्टियां समाज को बांटने की बात कर रही हैं लेकिन, आधी आबादी के मुद्दों की बात किसी ने नहीं उठाई है। प्रियंका गांधी ने आधी आबादी की आवाज उठाई है और लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारे को बुलंद किया है।

Loading...

प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी ने कहा कि प्रियंका ने महिलाओं के लिए जो घोषणाएं की हैं, वह ऐतिहासिक हैं, हमें उनको साकार करने के लिए मेहनत करनी है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि आगामी चुनावों में महिला पूरी शक्ति के साथ काम करेंगे। नंदिता हुड्डा ने कहा कि महिलाओं को दोयम दर्जे से निकालकर मुख्यधारा में शामिल करने के प्रियंका के इस प्रयास को हम सारी महिलाएं जी जान लगाकर साकार करेंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष रितु पांडेय, जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव, पूनम कुंडू, मधु राय, चंद्रकला पुष्कर, पूनम पांडेय, किरण, बीना पांडेय, अमृता पांडेय मौजूद रहीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page