Connect with us

गाजीपुर

राष्ट्रीय पर्यावरण और बालिका शिक्षा सम्मान से नवाजे गये गाजीपुर के दो शिक्षक

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया विश्वविद्यालय में सूर्यक्रांति ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित पर्यावरण, बालिका शिक्षा, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षक सम्मान समारोह में गाजीपुर जनपद के दो शिक्षकों को “राष्ट्रीय पर्यावरण/बालिका शिक्षा सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया।

डॉ. संतोष कुशवाहा (सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या मनिहारी) और अनिल कुमार (सहायक अध्यापक, कम्पोजिट विद्यालय अरखपुर) को भारत स्काउट एंड गाइड के चीफ नेशनल कमिश्नर डॉ. के. के. खंडेलवाल (आईएएस) के कर कमलों से अंग वस्त्र, प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर अलंकृत किया गया।

इन शिक्षकों ने बालिका शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इनके मार्गदर्शन में विद्यालय के पांच-पांच बच्चों को “पर्यावरण मित्र 2024” स्टेट अवार्ड भी प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. के. के. खंडेलवाल (आईएएस) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती दर्शना पावरकर, अवधेश कुमार, राज सिंह यादव, आर. डी. वाजपेयी, अमर बी, राहुल पंवार एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. कृष्ण कुमार शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page