मऊ
ठेकेदार ने सभासद को दी धमकी
Loading...
Loading...
मऊ। नगर पंचायत कोपागंज में ठेकेदार द्वारा सभासद प्रतिनिधि बुद्धि राम राजभर को धमकी और गाली-गलौज करने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना उस समय हुई जब नगर पंचायत द्वारा नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा था और ठेकेदार ने थाने के पास निर्धारित स्थान से हटकर नाला की खुदाई की थी।
इस पर सभासद प्रतिनिधि ने काम को रुकवा दिया, जिससे ठेकेदार नाराज हो गया और उसने फोन पर धमकी देते हुए गाली-गलौज की।सभासद प्रतिनिधि ने इस घटनाक्रम पर लिखित शिकायत करने का निर्णय लिया, जिससे मामला और बढ़ गया।
Loading...
अब इस मामले को सुलझाने के लिए ईओ और चेयरमैन प्रतिनिधि के बीच बचाव की कोशिशें चल रही हैं। ठेकेदार के इस व्यवहार की चर्चा पूरे नगर पंचायत में हो रही है, और लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Continue Reading
