चन्दौली
घर के मुखिया को खोकर बेसहारा हुआ परिवार
दुबई से चंदौली शव आने पर गांव में कोहराम
चंदौली। जिले के चहनियां क्षेत्र के तिरगावा गांव निवासी जयसिंह यादव (45 वर्ष) दुबई कमाने गये थे। जहां कुछ दिन पहले हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई थी। शनिवार को उनका पार्थिक शरीर दुबई से उनके पैतृक गांव पहुंचा तो हाहाकार मच गया। स्व. जयसिंह यादव अपने पीछे पत्नी प्रेमशीला और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
तीरगांवा के जयसिंह 20 वर्ष की आयु में परिवार की माली हालत को देखते हुए दुबई कमाने चले गए थे। वे घर परिवार और गांव के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। लोग उनके आने का इंतजार करते थे। चार दिन पूर्व दुबई में उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। परिवार के लोगों के अथक प्रयास से बहुत सारी सरकारी औपचारिकताएं पूरी करने में चार दिन का समय लग गया। शनिवार को गांव में पार्थिव शरीर आने पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ जुट गई। हर किसी की आंखे नम थीं।