Connect with us

मध्य प्रदेश

35 वर्ष की सेवा के बाद शिक्षक पहाड़ी सिंह लोधी को भावभीनी विदाई

Published

on

Loading...
Loading...

शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला कुलुवा में सम्मान समारोह, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने दी भावपूर्ण विदाई

दमोह। शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला कुलुवा में 35 वर्ष के गौरवपूर्ण सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए शिक्षक पहाड़ी सिंह लोधी के सम्मान में भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, समाज और प्रशासन से जुड़े गणमान्य लोगों ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

अतिथियों ने सराहा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य साहिल सिंह लोधी उपस्थित रहे। उनके साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश गूजरे, कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे तथा समाजसेवी भारत जैन ने मंच साझा किया। सभी वक्ताओं ने शिक्षक पहाड़ी सिंह लोधी के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को प्रेरणादायी बताया।

लोकगीतों से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Advertisement

विदाई समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सेवानिवृत्त शिक्षक एवं लोक रचनाकार श्रीपाल झारिया ने अपने लिखे लोकगीत प्रस्तुत किए। वहीं शिक्षक गोविंद नेताम, लोकगीत गायिका लक्ष्मी यादव और संतोष नामदेव ने भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल भावुक और आनंदमय बना दिया। नितिन झारिया ने आर्गन वादन से कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया।

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

अपने विदाई समारोह के दौरान भी शिक्षक पहाड़ी सिंह लोधी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

भावुक माहौल में दी गई विदाई

समारोह के अंत में संस्था प्रमुख सचिन कुमार जैन, नरेंद्र उपाध्याय, श्रीमती दुर्गेश झारिया सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन केडी जैन ने किया। विदाई के दौरान विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं और सभी ने शिक्षक पहाड़ी सिंह लोधी के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page