Connect with us

वाराणसी

2027 के चुनाव में नेशनल बहुजन एलायंस दिखाएगा ताकत : प्रकाश जायसवाल

Published

on

Loading...
Loading...

अंबेडकर महासभा भवन के संरक्षण की मांग, यशवंत भीमराव अंबेडकर ने चुनावी रणनीति को लेकर किया बड़ा ऐलान

वाराणसी। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नेशनल इक्वल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के पौत्र यशवंत भीमराव अंबेडकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लखनऊ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा भवन के स्थानांतरण को लेकर भाजपा एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल के बयान पर नाराजगी जताई।

प्रकाश जायसवाल ने कहा कि लखनऊ के 10 विधानसभा मार्ग स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा भवन बौद्ध अनुयायियों और बाबा साहेब के करोड़ों अनुयायियों की आस्था से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर है। उन्होंने बताया कि इस संस्था का पंजीकरण 25 अगस्त 1990 को बाबा साहेब की संस्था भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा कराया गया था।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1991 में डॉ. सविता अंबेडकर द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. केआर नारायणन की उपस्थिति में पवित्र अस्थि कलश की स्थापना की गई थी। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति द्वारा लगाया गया बोधिवृक्ष आज भी वहां मौजूद है, जो इस स्थान की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को दर्शाता है।

प्रकाश जायसवाल ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि इस पवित्र स्थल की सुरक्षा और संरक्षण के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों लोगों की श्रद्धा और विश्वास का विषय है।

Advertisement

2027 चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा

मुलाकात के दौरान यशवंत भीमराव अंबेडकर ने कहा कि आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नेशनल बहुजन एलायंस अपनी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और वाराणसी विधानसभा चुनावों के प्रचार-प्रसार में नेशनल बहुजन एलायंस से जुड़े सभी दल, बाबा साहेब से जुड़ी देशभर की संस्थाएं और सहयोगी संगठन सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी मैदान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मिलकर आगे बढ़ने की रणनीति पर काम किया जाएगा।

इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page