Connect with us

गोरखपुर

15.80 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार पुलिस ने 15.80 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनूप कुमार और उनकी टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली, जिनके कब्जे से कुल 15.80 लीटर देशी शराब बरामद हुई।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रंजन कुमार पुत्र स्व. अमरनाथ निवासी मलागराज, रामबाग, थाना कीड़गंज, जनपद प्रयागराज (हाल पता- जंगल सिकरी, देवरिया बाईपास, थाना खोराबार, गोरखपुर) तथा आकाश भारतीया पुत्र स्व. अयोध्या प्रसाद निवासी भीटा, थाना घूरपुर, जनपद प्रयागराज (हाल पता- जंगल सिकरी, देवरिया बाईपास, थाना खोराबार, गोरखपुर) के रूप में हुई है।

बरामदगी के आधार पर थाना खोराबार में मु.अ.सं. 348/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के साथ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page