Connect with us

गाजीपुर

हिंदू पीजी कॉलेज शिक्षक संघ चुनाव संपन्न, बिपिन कुमार बने अध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

सौरभ कुमार सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री के निर्देशन में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। आम सहमति बनने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की।

घोषित परिणामों के अनुसार श्री बिपिन कुमार को शिक्षक संघ का अध्यक्ष तथा श्री सौरभ कुमार सिंह को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा डॉ. राकेश कुमार सिंह एवं डॉ. कंचन राय को उपाध्यक्ष, डॉ. उर्वशी दत्ता को महिला उपाध्यक्ष, श्री निलेश कुमार को संयुक्त मंत्री, डॉ. अमित कुमार को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. अभिषेक तिवारी को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी शिक्षक हितों की रक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता के संवर्धन तथा महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय एवं समर्पित भाव से कार्य करेगी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे शिक्षक समुदाय की समस्याओं के समाधान, आपसी समन्वय और महाविद्यालय के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर शिक्षकों ने संतोष व्यक्त किया और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page