Connect with us

मिर्ज़ापुर

हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस को बताया हत्या करने की वजह 

मीरजापुर। जनपद के थाना चुनार क्षेत्र में हुए एक युवक की हत्या के मामले में मीरजापुर पुलिस ने दुर्गा जी मोड़ के पास से शुक्रवार को अभियुक्त प्रदीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, कपड़ा और मोटरसाइकिल भी बरामद किया।

घटना की जानकारी देते हुए थाना चुनार के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि 10 जनवरी 2025 को वादी बाबूलाल मौर्या द्वारा थाना चुनार में तहरीर दी गई थी। तहरीर के अनुसार, उनके बेटे विकास मौर्या की हत्या एक षड़यंत्र के तहत की गई और शव को छिपा दिया गया।

पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए, सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलन के बाद, उसी दिन मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रदीप चौहान को दुर्गाजी मोड़ से गिरफ्तार किया। अभियुक्त प्रदीप चौहान ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने मृतक की हत्या अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के संदेह में की थी।

Advertisement

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका में प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार रविन्द्र भूषण मौर्य, निरीक्षक राजीव कुमार सिंह (प्रभारी एसओजी) और उप-निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह (प्रभारी सर्विलांस) शामिल रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page