गोरखपुर
सोनौली-नौतनवा से माधोपुर बंधे तक टू-लेन सड़क का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 69.58 करोड़ की परियोजना का किया उद्घाटन, आवागमन होगा सुगम
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सोनौली-नौतनवा मार्ग स्थित एमपी पॉलीटेक्निक से सुभाष नगर, पहनिया होते हुए माधोपुर बंधे तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। करीब 69.58 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस सड़क को टू-लेन बनाया गया है।
सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण से क्षेत्र में आवागमन पहले की अपेक्षा सुगम होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के साथ वाहन चालकों को भी इसका लाभ मिलेगा। मार्ग के बेहतर होने से आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
मुख्यमंत्री ने परियोजना के लोकार्पण के दौरान सड़क निर्माण की गुणवत्ता और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। इस मार्ग के विकसित होने से क्षेत्र में आवागमन के साथ व्यापारिक एवं स्थानीय गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
