Connect with us

पूर्वांचल

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और सुरों की मल्लिका शिल्पी राज का नया गाना ‘साड़ी के प्लेट’ कल होगा रिलीज, आज जारी हुआ टीजर

Published

on

Loading...
Loading...

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर छाने के लिए तैयार हैं। इन दोनों का नया गाना ‘साड़ी के प्लेट’ का टीजर आज रिलीज हो गया है, जबकि गाने का फुल वीडियो कल लॉन्च किया जाएगा। टीजर को देखकर यह साफ है कि यह गाना धूम मचाने वाला है और दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।

गाने के बोल लिखे हैं डीके दीवाना ने, जबकि संगीत निर्देशन आर्य शर्मा ने किया है। वीडियो का निर्देशन लक्की विश्वकर्मा ने किया है, और डीओपी की जिम्मेदारी राहुल यादव और उनकी टीम ने संभाली है। संपादन का काम आनंद कुमार संतु ने किया है, जबकि सहायक कोरियोग्राफर शनि और अभ्यास हैं। इस गाने का पीआरओ रंजन सिन्हा हैं, और प्रोडक्शन हेड की जिम्मेदारी आकाश विश्वकर्मा ने निभाई है। कला निर्देशन आर्यन उदयराज ने किया है, और गाने को आरजे म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज किया जाएगा। डिजिटल पार्टनर के रूप में ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन शामिल है।

Loading...

टीजर से यह साफ है कि गाने में खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। दोनों की शानदार आवाज और दिलकश प्रस्तुति दर्शकों के दिलों में घर कर जाएगी। दर्शकों के बीच इस गाने का इंतजार बेसब्री से हो रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page