Connect with us

वाराणसी

सुपरवाइजर ने आधा दर्जन लोगों पर लूट और मारपीट का लगाया आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

बाइक, सोने की चेन और मोबाइल छीनने का आरोप, पुलिस बोली— प्रथमदृष्टया मामला लेन-देन से जुड़ा

कहरका गांव के पास हुई घटना, नामजद तहरीर के आधार पर जांच में जुटी फूलपुर पुलिस

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के कहरका गांव के पास एक निजी कंपनी के सुपरवाइजर ने आधा दर्जन लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट करने तथा बाइक, सोने की चेन और मोबाइल लूट लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित की नामजद तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला लेन-देन के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र के मलहचक गांव निवासी युवक वर्तमान में शिवपुर स्थित एक निजी एग्रो फर्म में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। तहरीर में उसने बताया कि शनिवार रात ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौटते समय कहरका गांव के पास पहले से घात लगाए लोगों ने उसकी बाइक रोक ली और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उसके गले से सोने की चेन, बाइक और मोबाइल फोन छीन ले गए। साथ ही मोबाइल का पासवर्ड पूछकर बैंक खाते से जुड़े लेन-देन की जानकारी लेने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में उसके हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

Advertisement

घटना के बाद पीड़ित ने फूलपुर थाने में नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

फूलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। प्रथमदृष्टया विवाद लेन-देन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page