Connect with us

वाराणसी

सिगरा पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिली गुमशुदा महिला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में एक गुमशुदा महिला को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। कामाक्षी, पत्नी जगन्नाथन, निवासी विशाखापट्टनम, भीड़भाड़ में अचानक लापता हो गई थीं, जिससे उनका परिवार बेहद चिंतित हो गया था।

सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला की पहचान कराई और उनके परिजनों की तलाश शुरू की। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने उनके पति जगन्नाथन से संपर्क किया और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद महिला को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया।

Loading...

परिजनों ने सिगरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस मानवीय पहल और सतर्कता की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page