Connect with us

वाराणसी

विद्यालय में बना शयनकक्ष, निरीक्षण में सोते मिले तीन शिक्षक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी के हरहुआ ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय पुआरी खुर्द में शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर 2 बजे अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक ने स्कूल की स्थिति देखी तो हैरान रह गए।

विद्यालय में कुल 13 स्टाफ में से केवल 7 लोग ही मौजूद थे, जबकि 6 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इनमें से दो महिला शिक्षिकाएं अवकाश पर थीं, लेकिन तीन शिक्षक हस्ताक्षर कर गायब हो गए थे।निरीक्षण के दौरान स्कूल में अनुशासनहीनता का ऐसा नजारा दिखा कि एक कक्षा को शयन कक्ष में बदल दिया गया था। कमरे में कालीन, गद्दे और एक फोल्डिंग बेड रखा हुआ था।

इसी कमरे में सहायक अध्यापक संजय कुमार, संतोष कुमार मिश्र और गिरीश प्रसाद आराम फरमाते मिले। जैसे ही अधिकारी वहां पहुंचे, तीनों घबराकर बाहर निकल गए।इसके अलावा विद्यालय में भारी मात्रा में पाठ्य पुस्तकें भी पाई गईं, जिन्हें अभी तक छात्रों को वितरित नहीं किया गया था।

इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। वहीं, प्रधानाध्यापक को भी दोषी मानते हुए उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही शुरू कर दी गई। इस पूरे मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारियों की एक टीम द्वारा की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page