Connect with us

गाजीपुर

सपा विधायक तूफानी सरोज ने लगाया कुंभ मेला में करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। समाजवादी पार्टी के विधायक तूफानी सरोज ने कुंभ मेला को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। दुल्लहपुर बाजार स्थित पूर्व प्रधान पारस गुप्ता के निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कुंभ मेला में करोड़ों रुपये के बजट का दुरुपयोग हो रहा है।

इसके अलावा, मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर उन्होंने सत्तारूढ़ दल पर हमला बोला और कहा कि सरकार अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि जनता उनके साथ है।

Loading...

तूफानी सरोज ने अपनी बेटी और वर्तमान मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज की क्रिकेटर रिंकू सिंह से होने वाली शादी की अटकलों की भी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच सहमति बन चुकी है, लेकिन विवाह की तिथि अभी तय नहीं की गई है।

तूफानी सरोज गाजीपुर की राजनीति में एक प्रमुख नाम हैं, जिन्होंने 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार सांसद के रूप में कार्य किया और वर्तमान में वे केराकत से विधायक हैं। कार्यक्रम में उनका स्वागत क्षेत्र के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया, जिनमें डॉ. रामवृक्ष सिंह यादव, श्याम लाल यादव, सुरेश साहू, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय साहू, व्यापार मंडल प्रदेश सचिव अनिल कुमार गुप्ता, दीपक पूर्वांचल, विनोद गुप्ता, पंकज यादव आदि शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page