Connect with us

Uncategorized

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published

on

Loading...
Loading...

मधुबन (मऊ)। सरायमेवागिरी गांव में गुरुवार की सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में कमरे में पंखे से लटकता मिला। घटना करीब 11 बजे की है, जब घर के लोगों ने उसे कमरे में दुपट्टे के फंदे से झूलता देखा। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सरायमेवागिरी गांव निवासी 22 वर्षीय संजू मौर्या, पत्नी मयंक मौर्या, ने सुबह खाना खाने के बाद अपने कमरे में दरवाजा बंद कर लिया था। जब काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों को आशंका हुई।

Loading...

उन्होंने पहले दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो विवाहिता पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली।

शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संजू की शादी महज तीन महीने पहले फरवरी में कोपागंज थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में हुई थी। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page