Connect with us

Uncategorized

पर्यावरण संरक्षण से ही जीवन का संतुलन संभव: डॉ. रामविलास भारती

Published

on

Loading...
Loading...

घोसी (मऊ)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में समर कैंप के दौरान “इको क्लब फॉर लाइफ मिशन” की अगुवाई में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व गोल्ड मेडलिस्ट व राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती ने किया।इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों व ग्रामीणों को पौधे वितरित करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष पर्यावरण दिवस पर एक वृक्ष अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन तभी सुरक्षित रह सकता है जब वन सुरक्षित हों, क्योंकि जीवन और वन दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।

Loading...

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हम सभी को अपने सामाजिक, पारिवारिक या धार्मिक अवसरों पर पेड़-पौधे उपहार में देने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। डॉ. भारती ने ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती पर भी ध्यान दिलाते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष बदामी, सुनीता देवी, अंजू मिश्रा, पूजा और उपाध्यक्ष संतोष कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page