Connect with us

वाराणसी

संतुलन बिगड़ने से बाघ एक्सप्रेस से माँ-बेटी की कटकर हुई थी मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मृत महिला के पति ने पुलिस को बताया पूरा घटनाक्रम

वाराणसी के बड़ागांव के पूरबपुर बीरापट्टी गांव में रविवार की शाम हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता और पुत्र घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन की रफ्तार धीमी थी और परिवार उतरने की कोशिश कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, चोलापुर थाना क्षेत्र के बारी नेहिया गांव के रहने वाले टीटू बनवासी (35) अपनी पत्नी पूजा (26), सात वर्षीय बेटे शुभम और छह माह की बेटी शिवानी के साथ रोजाना भिक्षाटन के लिए निकला करते थे। रविवार शाम को पूरबपुर बीरापट्टी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पूजा और शिवानी का शव क्षत-विक्षत हालत में पाया गया, जबकि टीटू और उसका बेटा शुभम घायल हालत में ट्रैक के किनारे मिले।

पुलिस द्वारा पूछताछ में टीटू ने बताया कि शनिवार को परिवार वाराणसी में भिक्षाटन कर रहा था और ट्रेन में सवार होकर खालिसपुर स्थित अपने ससुराल जाने के लिए निकले थे। जब ट्रेन पूरबपुर बीरापट्टी गांव के पास धीमी हुई तो उन्होंने उतरने का प्रयास किया। इस दौरान पत्नी पूजा और बेटी शिवानी ट्रेन की चपेट में आ गईं और उनकी जान चली गई। टीटू और उसका बेटा शुभम भी हादसे में घायल हो गए।

पिता और पुत्र को इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page