Connect with us

गोरखपुर

शिक्षक संकुल की मासिक बैठक में शत-प्रतिशत नामांकन और उपस्थिति पर जोर

Published

on

Loading...
Loading...

खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के दिए निर्देश

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला ब्लॉक के ग्रामसभा ककरही स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में मंगलवार को शिक्षक संकुल की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी शिक्षक कैचअप आकलन पर विशेष ध्यान देते हुए बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाएं। उन्होंने विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षक गांव-गांव जाकर अभिभावकों से संपर्क करें और अधिक से अधिक बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित करें। इससे सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के साथ ही बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

बैठक में शिक्षकों को विद्यालय संचालन, बच्चों की उपस्थिति और शैक्षिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षक मृत्युंजय राय, विपिन मिश्रा, आलोक राय, विवेक चौहान, विष्णु दत्त मिश्रा, दिवाकर सिंह, बृजेश, किरण त्रिपाठी, उपेंद्र पासवान, अजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page