Connect with us

गोरखपुर

विश्व हिन्दू महासंघ की होली मिलन समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

खजांची चौराहा को वंदे मातरम् चौराहा घोषित करने की मांग

गोरखपुर। विश्व हिन्दू महासंघ की होली मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” की 150वीं जयंती के अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर आज जिला अध्यक्ष इंजी. राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा की अध्यक्षता में विश्व हिन्दू महासंघ जिला गोरखपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें गोरखपुर के व्यस्ततम प्रमुख “खजांची चौराहा” को “वंदे मातरम् चौराहा” के रूप में विस्तारित कर सुसज्जित कराने का निर्णय लिया गया।

Loading...

श्री विश्वकर्मा पंचायत मंत्री जटाशंकर गोरखपुर में आयोजित इस बैठक में होली मिलन समारोह तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सभा भी की गई। इसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर विनय मल्ल प्रदेश अध्यक्ष योग प्रकोष्ठ, विशिष्ट अतिथि गण अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री डॉ. गिरीश चंद द्विवेदी, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष गण लीला श्रीवास्तव, आशा शर्मा प्रदेश, क्षेत्रीय महामंत्री कु. सपना श्रीवास्तवा, प्रदेश मंत्रीगण मीरा दुबे, दीपमाला शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने विचार दिए। सभा का संचालन उमेश शर्मा जिला महामंत्री ने किया।

इस अवसर पर शैलेश सिंह, पुष्पा जैन, प्रभावती देवी, इंद्र कला साहनी, मोनिका शरण, अधिवक्ता हरिशंकर गुप्ता, डॉ. संतोष गुप्ता, अरुण मिश्रा, शिवानंद श्रीवास्तव, चिन्मयानंद मल्ल, प्रभातनाथ मिश्र, रविदुलार कनौजिया आदि उपस्थित रहे और अपने विचार दिए। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुमारी अर्पण कनौजिया को श्रीलंका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समापन प्रसाद वितरण कर किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page