Connect with us

गोरखपुर

अपहरण के प्रयास करने के आरोप में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना कैण्ट में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 98/2026 से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में आकाश मिश्रा (पुत्र नरसिंह मिश्रा निवासी मोहम्मदपुर, थाना कैंपियरगंज, गोरखपुर), अजय जायसवाल (पुत्र गुड्डू जायसवाल निवासी दुधाई गोला बाजार जीरत थाना विशुनपुरा, कुशीनगर) तथा बजरंगी (पुत्र मनोहर निवासी भेड़ियागंज, पादरी बाजार थाना शाहपुर, गोरखपुर) शामिल हैं।

Loading...

आरोपितों के विरुद्ध थाना कैण्ट में मुकदमा अपराध संख्या 98/2026 धारा 137(2), 87, 64, 62, 352, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page