Connect with us

कोरोना

वाराणसी में सोमवार को मिले 322 कोविड पॉजिटिव केस, एक की मौत, एक्टिव केस 3509

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सोमवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार जिले में 322 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं बीएचयू में भर्ती एक कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। इसके अलावा होम आइसोलेशन कर रहे 501 मरीज और कोविड अस्पताल से 8 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद वाराणसी में थर्ड वेव में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3509 पहुंच गई है।

Loading...

आज मिले संक्रमित मरीज़ों में से 318 मरीज होम आईसोलेशन और 4 मरीज़ों को कोविड अस्पताल में एडमिट किया गया है और उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। वाराणसी में वर्तमान में 19 मरीज़ों को विभिन्न कोविड अस्पतालों में एडमिट किया गया है। वाराणसी में कोवि‍ड पॉजि‍टि‍वि‍टी रेट 5.58 है।
वाराणसी में कोविड की तीसरी लहर 1 दि‍संबर 2021 से शुरू हुई है। इस दौरान अब तक 293522 जांच रि‍पोर्ट सामने आ चुकी हैं, जि‍समें से 9365 कोवि‍ड पॉजि‍टि‍व केस मि‍ल चुके हैं। कोरोना की तीसरी लहर में अबतक कुल 5805 मरीज होम आइसोलेशन और 47 मरीज़ अस्पताल से स्वस्थ हो चुके हैं। वाराणसी में रिकवरी रेट 62.49 है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page