Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में मास्टर्स अथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को उदय प्रताप कॉलेज के खेल मैदान में 33वीं स्व. रणंजय सिंह स्मृति उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 30 वर्ष से लेकर 100 वर्ष तक के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।

इस दौरान 97 वर्षीय तिलक राज कपूर ने भाग लेकर गोल्ड मेडल जीता। मंत्री जायसवाल ने कहा कि एथलेटिक्स एक ऐसा खेल है जिसमें दौड़, कूद, थ्रो और वॉकिंग जैसी स्पर्धाएं शामिल होती हैं। इसे आमतौर पर ट्रैक एंड फील्ड के नाम से जाना जाता है और यह एकल प्रतिस्पर्धा पर केंद्रित खेल है।

Loading...

कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह, अरविंद सिंह, सुभाष यादव, नन्दलाल सिंह, के.एन. तिवारी, पी.पी. सिंह, बी.सिंह, एस.के. सिंह, डॉ. विनय कुमार सिंह, अनुराग सिंह, दिनेश जायसवाल और अन्य कई गणमान्य लोग व खिलाड़ी उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page