Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में अवैध निर्माण रोकने के लिए पूर्व सैनिक तैनात

Published

on

Loading...
Loading...

इन क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं सैनिक

वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने वरूणा नदी के किनारे अनाधिकृत निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने वरूणा जोन के विभिन्न इलाकों में 7 भूतपूर्व सैनिकों की तैनाती की है। इन सैनिकों को अवैध निर्माण की पहचान करने और रोकने की जिम्मेदारी दी गई है।

सख्त निर्देश और पहचान पत्र जारी
वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि तैनात भूतपूर्व सैनिकों को स्वीकृत मानचित्र, दाखिल मानचित्र, सील प्रकरण और बकायेदारों की सूची सौंपी गई है। साथ ही उन्हें पहचान पत्र भी जारी किए गए हैं। सैनिकों को बिना सक्षम स्वीकृति के हो रहे निर्माणों पर तुरंत रोक लगाने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

ग्रीन बेल्ट का संरक्षण सुनिश्चित होगा
उपाध्यक्ष ने कहा कि इस पहल से वरूणा नदी के किनारे नियत ग्रीन बेल्ट का संरक्षण होगा और महायोजना-2031 के तहत क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, यह कदम शहर के धारणीय विकास को सही दिशा देगा।

इन क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं सैनिक

Advertisement

  1. जोन संख्या-01:

विजय बहादुर सिंह: सिकरौल से चौकाघाट तक सड़क मार्ग के दक्षिण वरूणा नदी क्षेत्र।

अनिल कुमार सिंह: सिकरौल से चौकाघाट के उत्तर और टकटकपुर से पाण्डेयपुर तक के दक्षिण वरूणा नदी क्षेत्र।

संतोष यादव: शिवपुर से जौनपुर रोड के बाईं ओर वरूणा नदी के दाईं ओर का क्षेत्र।

  1. जोन संख्या-02:

राम प्रसाद: सारनाथ अकथा तिराहा से संदहा चौराहा, गाजीपुर रोड और बलुआ रोड क्षेत्र।

शैलेश सिंह: आदमपुर क्षेत्र में वरूणा नदी तक का क्षेत्र।

जय शंकर यादव: जैतपुरा क्षेत्र में वरूणा नदी तक का सम्पूर्ण क्षेत्र।

  1. जोन संख्या-03:

उमाशंकर यादव: दशाश्वमेध से भदोही रेलवे लाइन के दक्षिण और लहरतारा से मोहनसराय रोड तक का क्षेत्र।

वीडीए द्वारा तैनात इन सैनिकों की निगरानी से न केवल अवैध निर्माणों पर रोक लगेगी, बल्कि शहर में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और योजनाबद्ध विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page