Connect with us

वाराणसी

वाराणसी मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में चल रहे राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत “महिलाओं की इन्टरनेट पर भागीदारी” एवं “पर्यावरण हितैषी-भारतीय रेल” विषयक हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी;मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं वरिष्ठ आंकड़ा व संसाधन प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी नवनीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में चल रहे राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत आज 15 सितम्बर,2023 (शुक्रवार) को 11:00 बजे से 13:00 बजे तक मंडल कार्यालय के भारतेन्दु बाबू हरिश्चन्द्र मंडल हिन्दी पुस्तकालय में “महिलाओं की इन्टरनेट पर भागीदारी” एवं “पर्यावरण हितैषी-भारतीय रेल” विषयक हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के विभिन्न विभागों पर कार्यरत कुल 36 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ आंकड़ा व संसाधन प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी नवनीत कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर कनिष्ठ अनुवादक अजय कुमार सिंह, कनिष्ठ अनुवादक पूनम त्रिपाठी एवं ममता यादव की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
ज्ञातव्य हो कि राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत अगली प्रतियोगिता 19 सितम्बर (मंगलवार) को 16:00 बजे से भारतेंदु सभाकक्ष में रेल कर्मचारियों के लिए हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी । उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर्ताओं के साथ दो प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में क्रमश: रुपये 1000/-,800/- 600/- एवं 500/- के पुरस्कार मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा 22 सितम्बर को राजभाषा सप्ताह के समापन समारोह में प्रदान किया जाएगा।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page