Connect with us

वाराणसी

वाराणसी के हर बूथ पर ‘बूथ प्रहरी’ तैनात करेगी कांग्रेस, संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की तैयारी

Published

on

Loading...
Loading...

: महानगर कांग्रेस की बैठक में 100 वार्डों के प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता नियुक्त करने का निर्णय, वार्डवार प्रशिक्षण और समीक्षा होगी

राघवेंद्र चौबे बोले— जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे बूथ प्रहरी, सदस्यता अभियान भी होगा तेज

वाराणसी। महानगर कांग्रेस कमेटी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वाराणसी महानगर के सभी 100 वार्डों के प्रत्येक बूथ पर ‘बूथ प्रहरी’ नियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह फैसला मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की।

बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर पर कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत कांग्रेस की गौरवशाली परंपरा, संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष के संकल्प के साथ हुई।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि अब कांग्रेस का संगठन केवल शहर या वार्ड स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक बूथ तक उसकी सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बूथ लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर नियुक्त होने वाले बूथ प्रहरी जनता और कांग्रेस संगठन के बीच मजबूत कड़ी का कार्य करेंगे। वे स्थानीय नागरिकों से नियमित संवाद स्थापित करेंगे, उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाएंगे तथा पार्टी की नीतियों और जनहित कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

राघवेंद्र चौबे ने कहा कि बूथ प्रहरियों का चयन उनकी सक्रियता, जनसंपर्क क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल चुनावी तैयारी तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसे स्थायी संगठनात्मक अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में वार्डवार संगठनात्मक बैठकें आयोजित कर बूथ प्रहरियों की नियुक्ति, प्रशिक्षण और कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्हें संगठन, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों, जन आंदोलनों और चुनावी तैयारियों का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

महानगर कांग्रेस ने यह भी तय किया कि बूथ स्तर पर होने वाले कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा। साथ ही सदस्यता अभियान को गति देने और युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों तथा समाज के सभी वर्गों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि ‘बूथ प्रहरी अभियान’ को वाराणसी महानगर के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक बूथ तक सफलतापूर्वक पहुंचाया जाएगा तथा संगठन को जन-जन से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।

Advertisement

बैठक में डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, अरुण सोनी, वकील अंसारी, संतोष चौरसिया, अखिलेश पाण्डेय, रविशंकर श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, रोहित मौर्य, संतोष गुप्ता, चंद्रिका मौर्य, उमानाथ पटेल, घनश्याम यादव, राम लखन साहनी, शुभम पटेल, वसीम अहमद सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page