Connect with us

वाराणसी

लेखपालों ने विजिलेंस पर फंसाने का आरोप, सीएम को ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा (वारणसी)। पिंडरा तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना गया, जिसमें 67 मामलों में से केवल 3 का निस्तारण हो सका। इस दौरान तहसील परिसर में लेखपालों ने एंटी करप्शन और विजिलेंस टीम पर जबरन कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

लेखपालों का कहना था कि शिकायतों में उल्लिखित कार्य अक्सर उनके दायरे में नहीं होते और न ही वे रिश्वत की मांग करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीम द्वारा जबरन पैसे रखवाकर, पाउडर लगाकर या अन्य तरीकों से उन्हें फंसाया जाता है।

लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर विजिलेंस विभाग पर लगाम लगाने और दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।

इसके अलावा लखनऊ में सतर्कता अधिष्ठान से जुड़े मामलों और अवैध कब्जों की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

वहीं लखमीपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण का मामला भी उठाया गया जिसमें संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस पर ज्यादातर मामले पुलिस, बिजली और राजस्व विभाग से जुड़े हुए थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page