Connect with us

राष्ट्रीय

लता दीदी के अंतिम दर्शन करेंगे पीएम मोदी, शाम 4 बजे पहुंच जाएंगे मुंबई

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई| महान गायिका लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। 06 फरवरी की सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने आखिरी सांस ली। भारत रत्न लता दीदी का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लता दीदी के अंतिम दर्शन करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी शाम 4:15 बजे मुंबई में उतरेंगे और महान गायिका लता मंगेशकर को अंतिम सम्मान देने के लिए शिवाजी पार्क जाएंगे।

लता मंगेशकर के पार्थ‍िव शरीर को पहले उनके आवास पर ले जाया जाएगा, वहां अंतिम दर्शन के बाद शाम 6:30 बजे राजकीय सम्‍मान के साथ श‍िवाजी पार्क में मुखाग्‍न‍ि दी जाएगी। लता मंगेशर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

Loading...

मुंबई पुलिस का कहना है कि लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को शाम 4 बजे तक शिवाजी पार्क में सार्वजनिक दर्शन के लिए लाया जाएगा। मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क इलाके के चारों ओर बैरिकेडिंग शुरू कर दी है। लता मंगेशकर के मुंबई स्थित आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उनका पार्थिव शरीर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक उनके पेडर रोड स्थित आवास पर रखा जाएगा।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। सम्मान के रूप में दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page