Connect with us

बड़ी खबरें

ओवैसी ने जारी की AIMIM उम्मीदवारों की 11वीं लिस्ट

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली| असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने रविवार (06 फरवरी) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों की 11वीं सूची जारी की है। इससे पहले पार्टी ने 10वीं लिस्ट जारी की थी। यूपी चुनाव के लिए 11वीं लिस्ट को मिलाकर अबतक एआईएमआईएम के कुल 79 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

Loading...
  1. मोहम्मद फरहान (प्रयागराग साउथ) 2. मुबास्सिर अहमद (दरियाबाद) 3. आकाश कुमार दीवान (जैदपुर (एससी) 4.इशरार अहमद (प्रतापगढ़) 5.अनिल सरोज (रानीगंज) 6.शहाबुद्दीन (गैनसारी) 7.मोहिब्बुल हक (चैल) बता दें कि इससे पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 10वीं लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम, 9वीं लिस्ट में 9 प्रत्याशी, 8वीं सूची में 4 उम्मीदवार, 7वीं सूची में 12 प्रत्याशी, , 5वीं सूची में 6, चौथी सूची में 3, तीसरी सूची में 7 प्रत्याशी थे। इसके अलावा दूसरी लिस्ट 8 उम्मीदवार और पहली लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। हाल ही में एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर गुरुवार को हमला हुआ था। जिसके बाद वह सुर्खियों में हैं। इस विधानसभा चुनाव से असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एआईएमआईएम लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। अब तक 79 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें से अधिकांश मुसलमानों की एक बड़ी आबादी के साथ हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page