गाजीपुर
रिटायर्ड फौजी के घर ताला तोड़कर चोर ले उड़े 25 लाख के जेवर और नकदी
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। नंदगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चिलार में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सुने पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने 25 लाख के आभूषण तथा 30 हजार नगद पर हाथ साफ किया है।

जानकारी के अनुसार नंदगंज थाना क्षेत्र के चिलार गांव निवासी आर्मी से अवकाश प्राप्त नायब सूबेदार विनोद कुमार कन्नौजिया शनिवार को अपने परिवार के साथ शादियाबाद थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में अपने रिश्तेदारी साढ़ू की लड़की की शादी समारोह में गए हुए थे। उसी रात में चोरों ने उनके सूने पड़े घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने घर के भीतर रखी आलमारियों और बक्सों का ताला तोड़कर करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 30 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, चोरी गए आभूषण उनकी दिवंगत पत्नी, बहू तथा बच्चों के थे। चोर घर में रखी अन्य वस्तुओं को भी आराम से खंगाला। चोर जाते-जाते घर में रखी शराब की दो बोतलें भी उठा ले गए। हालांकि एक बोतल मौके पर ही छूट गई, जिस पर फोरेंसिक टीम को उंगलियों के निशान मिले हैं। यह बात पीड़ित के पुत्र विपीन कुमार ने इस प्रतिनिधि को बताया। गृहस्वामी को चोरी की घटना की जानकारी रविवार सुबह करीब सात बजे तब हुई, जब विनोद कुमार अपने बेटे -बेटी व परिवार सहित घर वापस लौटे।
इसके बाद बेटे विपीन कुमार ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलते ही 112 की पुलिस, नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरु कर की। एक फौजी के घर बड़ी चोरी होने पर मौके पर क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शिवम वर्मा भी घटनास्थल का जाकर निरीक्षण किया। पीड़ित फौजी विनोद कुमार कन्नौजिया द्वारा चोरी गए सामानों और नकदी की सूची के साथ थाने में लिखित तहरीर दी है।

उन्होंने चोरी गये सामान का विवरण में सोने के गहने में मंगलसूत्र:1, सोने का हार: 2,झुमका (तीन लरिया):1,सोने की चेन: 1,कान के टॉप्स : 2, मांगटीका, नथिया -बाली: 2 सेट,अंगूठी: 16 (सोने की), सोने के कड़े: 2, सूई धागा: 1, तथा चांदी के गहनों में पायल: 7 जोड़ी, करधनी: 2, चोटी: 1, हथिया: 2, चांदी के सिक्के: 4 तथा नकद 30,000 बताया गया है।
पुलिस हुई चोरी के मामले की जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र में इतनी बड़ी चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
