Connect with us

Uncategorized

गाजीपुर में 100 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

अनुसूचित जाति-जनजाति के लाभार्थियों को मिलेगा हुनर, प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार की राह होगी आसान

गाजीपुर, 20 अगस्त। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लाभार्थियों को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। गुरुवार को राजकीय फल संरक्षण केंद्र, गाजीपुर परिसर में 100 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र, वाराणसी मंडल के प्रधानाचार्य ज्वाला प्रसाद ने किया। उद्घाटन के बाद प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक प्रशिक्षण किट बैग भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार तथा जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त ने प्रशिक्षणार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से लाभार्थी अपने कौशल को विकसित कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

वहीं, राजकीय फल संरक्षण केंद्र, गाजीपुर के प्रभारी ने प्रशिक्षणार्थियों को 100 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य और इससे जुड़ी आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page