Connect with us

गोरखपुर

युवा इंडिया के 21 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

Published

on

Loading...
Loading...

उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को मिला नया बल

सेंट एंड्रयूज़ कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कौशल विकास को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

गोरखपुर। यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन (युवा इंडिया) द्वारा आयोजित 21 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह रविवार को सेंट एंड्रयूज़ कॉलेज के असेंबली हॉल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षिकाओं को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट एंड्रयूज़ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस. डी. राजकुमार रहे। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सुधा मोदी, प्रो. अवधेश कुमार, डॉ. सौरभ पांडेय, डॉ. जितेंद्र पांडेय, डॉ. सच्चिदानंद, श्री शैलेश त्रिपाठी (मोबाइल बाबा), श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी, श्री सत्यपाल गोविंद राव तथा डॉ. मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह में प्रशिक्षणार्थियों ने सांस्कृतिक एवं कौशल आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि प्रो. एस. डी. राजकुमार ने विभिन्न विधाओं की प्रशिक्षिकाओं एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Advertisement

अपने संबोधन में प्रो. राजकुमार ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर बच्चों और महिलाओं को किसी न किसी उपयोगी कौशल का प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करना चाहिए। इससे वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं और राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।

वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सुधा मोदी ने कहा कि कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं तथा इनका नियमित आयोजन होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सौरभ पांडेय, श्री शैलेश त्रिपाठी, श्री राजीव तिवारी, श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी, श्रीमती सुमन गुप्ता, श्री नरेंद्र मिश्रा, श्रीमती गरिमा सिंह, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, श्रीमती पल्लवी पांडेय, डॉ. एहसान अहमद एवं श्री अमित सिंह पटेल ने भी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम संयोजक प्रो. जितेंद्र कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण शिविर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं संस्था के अध्यक्ष ई. रत्नेश कुमार तिवारी ने बताया कि युवा इंडिया पिछले 10 वर्षों से लगातार कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। अब तक 3,000 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।

समारोह के सफल आयोजन में जया तिवारी, पुष्पा तिवारी, अलका भारती, राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, समृद्धि गोयल, राजनंदिनी, प्रीति पटवा, साधना, अर्चना शर्मा, संजना, वरुण सिंह, सुषमा शुक्ला, संजू मिश्रा, श्रेयांश त्रिपाठी, प्रिंस, कृष्ण एवं सृष्टि चौधरी सहित संस्था के अनेक सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page