Connect with us

गोरखपुर

युवक ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

Published

on

Loading...
Loading...

कमरे में लटका मिला शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के आधार पर आगे होगी कार्रवाई

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के छताई गांव में एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, युवक काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो युवक फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही खजनी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। तलाशी के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की लिखावट और उसमें दर्ज तथ्यों का परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही युवक की मानसिक स्थिति और घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page